धौरहरा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन गंभीर घायल; जिला अस्पताल रेफर
लखीमपुर खीरी Jul 10, 2026 at 08:40 PM , 27धौरहरा खीरी।
धौरहरा कस्बे के रामलीला मैदान के पास सिसैया-ढकरेवा हाईवे मार्ग पर गुरुवार को देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी धौरहरा पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार शैलेंद्र कुमार (35) पुत्र जगप्रताप निवासी अभयपुर बुचवा अपने जीजा धर्मेंद्र (35) पुत्र लालजी निवासी नवबना सिंगाही के साथ बाइक से धौरहरा आ रहे थे। वहीं मो.अमीन (35) पुत्र खलील अहमद निवासी काजी कटरा,थाना दरगाह,जनपद बहराइच अपनी ससुराल निघासन जा रहे थे।
रामलीला मैदान के पास पहुंचते ही दोनों बाइकों की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मो. अमीन ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसके सिर में अपेक्षाकृत कम चोट आई। वहीं शैलेंद्र कुमार और धर्मेंद्र को भी गंभीर चोटें आई हैं।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।






_page-0001.jpg)
























Comments