हिंदुस्तान ओलंपियाड की मेधावी छात्रा का डॉक्टर कौशल वर्मा ने किया सम्मान

लखीमपुर खीरी , 23

गोलागोकर्णनाथ खीरी, नगर की बाईपास रोड स्थित सनशाइन हॉस्पिटल के संचालक एवं भाजपा नेता डॉक्टर कौशल वर्मा ने हिंदुस्तान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोला नगर का नाम रोशन करने वाली मेधावी छात्रा अनुष्का कश्यप का उनके घर जाकर मिठाई खिलाकर स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान अनुष्का की आगे की शिक्षा अनवरत जारी रखने हेतु आर्थिक सहयोग के साथ अध्ययन सामग्री प्रदान की है। परिवारजनों का माला पहनाकर सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। डॉक्टर ने कहा कि ईश्वर से कामना है कि अनुष्का निरंतर नई सफलताएं प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम इसी प्रकार गौरवान्वित करती रहे।उन्होंने कहा हर प्रतिभा को आगे बढ़ने का उचित अवसर मिले, यही हमारी शुभकामना है। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनुजप्रताप सिंह व ज्ञानचंद वर्मा,पटेल संस्थान के पूर्व अध्यक्ष पारस वर्मा, कवि मुनेंद्र प्रताप,सचिन आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top