धूमधाम से निकली 'स्कूल चलो अभियान' रैली, शत-प्रतिशत नामांकन का संकल्प

लखीमपुर खीरी , 75

विधायक योगेश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह ने दिखाई हरी झंडी, छात्र-छात्राओं ने दी जागरूकता प्रस्तुतियां


*लखीमपुर खीरी।* परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन और बच्चों को स्कूल से जोड़ने के उद्देश्य से गुरुवार 9 जुलाई 2026 को ब्लॉक स्तरीय 'स्कूल चलो अभियान' रैली व संगोष्ठी का आयोजन संविलयन विद्यालय मिदनियां में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संविलयन विद्यालय मिदनियां से हुआ। रैली को सदर विधायक योगेश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती दिव्या सिंह, डायट प्राचार्य श्रीमती सीमा शुक्ला और खंड शिक्षा अधिकारी हृदय शंकर लाल श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शिवाला पुरवा होते हुए पुनः मिदनियां स्कूल पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली के बाद विद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों को जलपान कराया गया और उनके द्वारा अनेक जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन एआरपी श्री प्रशांत बाजपेई ने किया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी हृदय शंकर लाल श्रीवास्तव ने कहा कि जिले के पीएल में परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में जरूर भेजें।
कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रजनीश वर्मा, मंत्री आलोक मिश्रा, संयुक्त मंत्री रमेश वर्मा, अटेवा अध्यक्ष नागेंद्र जी, प्रदेश संयुक्त मंत्री संदीप जी, जिला मंत्री मनोज शुक्ला, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला अध्यक्ष संतोष मौर्य, अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष धीरज वर्मा, मंत्री कृष्णा त्रिपाठी, मंत्री चंद्रशेखर, बालिका शिक्षा नोडल उत्तम पांडेय, शिक्षामित्र संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल वर्मा, प्रधानाचार्य अनिल प्रताप सिंह, डायट प्रवक्ता सरोज, एआरपी, एसआरजी, आरएसएम पदाधिकारी सुनील वर्मा, देवेन्द्र प्रजापति सहित समस्त स्टाफ, शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top