भाजपा नेता अंकुर यादव का भावुक कर देने वाला कार्य
लखीमपुर खीरी Jul 08, 2026 at 06:20 PM , 43मोहम्मदी क्षेत्र में मोची वर्ग के गरीब मजदूर वर्षों से फटे-पुराने छातों के नीचे खुले आसमान में जमीन पर बैठकर काम करते थे। गर्मी, बारिश और धूप की मार झेलते इन गरीबों की दयनीय स्थिति को देखकर भाजपा नेता अंकुर यादव का दिल पसीज गया।अंकुर यादव ने क्षेत्र के सभी मोची भाइयों को नये छाते वितरित किए। गुलौली रोड से रामलीला गेट होते हुए बर्बर रोड तक सभी मोचीयो को यह सहायता पहुंचाई गई। जब अंकुर यादव स्वयं इन गरीब मजदूरों को छाते देते दिखे तो वहां मौजूद लोग भावुक हो गए। कई लोगों की आंखें नम हो गईं। क्षेत्र में अंकुर यादव की इस संवेदनशील पहल की सराहना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि "नेता सिर्फ बातें नहीं करते, अंकुर यादव ने करके दिखाया।"यह छोटा सा कदम गरीबों के प्रति सच्ची संवेदना और सेवा भाव का उदाहरण है। अंकुर यादव का यह कार्य स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा का विषय बन गया है। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रियता एक बार फिर साबित हुई मौके पर अश्वनी सिंह राजपूत, प्रिंस गुप्ता, मौजूद रहे






_page-0001.jpg)
























Comments