बहन बनी मुसीबत! एक लाख रुपये न देने पर बदनाम करने और बर्बाद करने की धमकी, पीड़िता ने पुलिस से मांगी सुरक्षा
लखीमपुर खीरी Jul 05, 2026 at 06:23 PM , 79लखीमपुर-खीरी। जनपद में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी ही सगी बहन पर ब्लैकमेलिंग, धन उगाही का दबाव बनाने और परिवार को बदनाम करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत खीरी पुलिस से कर न्याय और सुरक्षा की मांग की है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र संकटा देवी चौकी के अंतर्गत रहने वाली मनदीप कौर, निवासी उदयपुर महेवा ने आरोप लगाया है कि वह वर्तमान में नीरज वर्मा के गोदाम में निवास कर रही हैं उनकी बहन सिमरन कौर लगातार उन्हें और उनके पति को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। पीड़िता का कहना है कि उनकी बहन काफी समय से उनसे धनराशि की मांग कर रही है और पैसे न देने पर झूठे आरोप लगाकर समाज तथा परिवार में उनकी छवि धूमिल करने की धमकी देती है वही पीड़िता के मुताबिक पहले उनसे 50 हजार रुपये मांगे गए थे, लेकिन अब यह मांग बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। आरोप है कि रुपये न देने की स्थिति में लगातार आपत्तिजनक संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से भेजे जा रहे हैं तथा परिवार और समाज में बदनाम करने की धमकियां दी जा रही हैं। मनदीप कौर का कहना है कि उनकी बहन खुलेआम कहती है कि वह उन्हें और उनके पति को बर्बाद कर देगी तथा समाज में रहने लायक नहीं छोड़ेगी।
पीड़िता का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम से उनका पारिवारिक जीवन प्रभावित हो रहा है और उन्हें लगातार मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
इस मामले ने क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया है। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न केवल पारिवारिक रिश्तों के टूटते विश्वास की कहानी है, बल्कि ब्लैकमेलिंग और धन उगाही जैसे गंभीर आरोपों का भी मामला है। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की सच्चाई क्या है और पीड़िता को न्याय कब तक मिल पाता है।






_page-0001.jpg)
























Comments