विद्या निकेतन का छात्र UPSC उत्तीर्ण कर असिस्टेंट कमाण्डेन्ट पद पर चयनित,

लखीमपुर खीरी , 43

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
स्थानीय विद्यालय वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ के पूर्व छात्र शुभम मिश्र ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित CAPF परीक्षा में असिस्टेंट कमाण्डेन्ट पद पर चयनित होकर अपने विद्यालय, नगर तथा अपने माता पिता को गौरवान्वित किया है। कक्षा 9 से इण्टरमीडिएट तक की संस्थागत छात्र रहे शुभम मिश्र ने हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2010 में 66% अंक एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2012 में 83.4 % अंक प्राप्त किये थे। तत्पश्चात इन्होने लखनऊ यूनिवर्सिटी से विज्ञान विषय के साथ वर्ष 2015 में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इन्होने नर्सरी से कक्षा 8 तक की शिक्षा जदुराई देवी सरस्वती विद्या मन्दिर बहारगंज से प्राप्त की है ।
शुभम मिश्र के पिता  राकेश कुमार मिश्रा सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, बहारगंज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं माता श्रीमती कमलेश मिश्रा गृहिणी हैं। इस गौरवशाली उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी, बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने शुभम मिश्र को उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य के लिये शुभकामनाये दी।

Related Articles

Comments

Back to Top