*दूसरे दिन सख्त पहरे में हुई यूपी-टीईटी परीक्षा-2026, परीक्षा केंद्रों पर कड़े इंतजाम*

लखीमपुर खीरी , 47

*डीएम ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा*

*11316 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा*

लखीमपुर खीरी 03 जुलाई। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को दो पालियों में जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। इस दौरान दोनों पालियों में बुलाए गए 12384 में से 11316 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए जबकि 1068 ने गैर हाजिर रहकर परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को सकुशल बनाने के लिए डीएम, एसपी, आयोग से नामित प्रेक्षक, एडीएम, एएसपी समेत परीक्षा केंद्र मजिस्ट्रेट सतत भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। वही परीक्षा केंद्र मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैद रहे। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं, जिससे परीक्षार्थियों को निर्बाध और निष्पक्ष वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिला।

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने परीक्षा में भ्रमणशील रहकर जनपद खीरी में स्थित परीक्षा केंद्रों जीआईसी, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर परीक्षा को सकुशल एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने परीक्षार्थियों हेतु भौतिक सुविधाओं/सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों को चैक किया व संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

वही आयोग से नामित पर्यवेक्षक सेवानिवृत्त आईएएस राम केवल और डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने यूपी-टीईटी परीक्षा-2026 परीक्षा में भ्रमणशील रहकर राजकीय पॉलिटेक्निक, कृषक समाज इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज, जीआईसी, जीजीआईसी, जिला पंचायत इंटर कॉलेज कालाआम, आदर्श जनता इंटर कॉलेज देवकली, डीएस कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा केंद्र मजिस्ट्रेट को परीक्षा में आयोग के शत प्रतिशत निर्देशों के अनुपालन के निर्देश दिए। वही परीक्षा केंद्र मजिस्ट्रेट ने भी अपने परीक्षा केंद्र पर सतर्क दृष्टि रखते हुए पूरी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया।

Related Articles

Comments

Back to Top