थरबरनगंज गंज में बुलडोजर से नाला खुदाई में पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन पूरी तरह ध्वस्त
लखीमपुर खीरी Jul 03, 2026 at 07:15 PM , 105ठेकेदार ने नहीं ठीक कराई पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन
लखीमपुर-खीरी ०३ जुलाई मोहल्ला थरबरनगंज में आर्य समाज मंदिर से अफजाल सिमोसा के घर तक नाले की जमीन को बुलडोजर से दिनांक ०३ जुलाई को खोदने के कारण पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन पूरी तरीके से ध्वस्त हो गई है। घरों में पानी नहीं आया है। पानी के लिए नर नारी जीव जन्तु बहुतायत से व्याकुल हैं। ऊपर से जुलाई माह की भंयकर गर्मी से जनता काफी पहले से ही परेशान है। मुहल्ले में मुख्य रूप से कैयूम, अनीस, मोहन शर्मा, सईद अंसारी, अफजाल, पम्मी, तैय्यब ख़ान आदि तमाम परिवारों में पानी आपूर्ति न हो पाने से अत्यधिक प्रभावित हुए हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments