सेमरई में 42 लाख की चोरी का हुआ सफलअनावरण, 24 लाख के जेवर-नकदी संग 2 शातिर गिरफ्तार, एक पर 44 मुकदमे दर्ज,
लखीमपुर खीरी Jul 02, 2026 at 06:25 PM , 3स्वाट-सर्विलांस व हैदराबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तमंचा-कारतूस व चोरी के उपकरण भी बरामद, धौरहरा की दूसरी चोरी भी कबूली,
गोला गोकर्णनाथ खीरी,। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी गोला महक शर्मा के पर्यवेक्षण में स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना हैदराबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 21 मई को सेमरई गांव में हुई करीब 42 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 24 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर, नकदी, अवैध तमंचा व चोरी के उपकरण बरामद हुए हैं।
21 मई की रात थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम सेमरई निवासी चन्द्रप्रकाश मिश्रा के घर अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर लगभग 2 लाख रुपये नकद व भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए थे। घटना के संबंध में थाना हैदराबाद पर मु0अ0सं0 154/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
गहन विवेचना और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से 2 जुलाई को स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना हैदराबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने 5 जून को ग्राम कफारा, थाना धौरहरा में हुई चोरी की घटना मु0अ0सं0 260/2026 को भी स्वीकार किया है।
गिरफ्तार आरोपी में मनीराम गौतम उर्फ मन्नी पुत्र स्व. हरद्वारी, निवासी ग्राम गुदरिया, थाना धौरहरा, जनपद खीरी 2. पवन पुत्र जमुना, निवासी ग्राम शुक्लाबाट, कस्बा व थाना धौरहरा, जनपद खीरी शामिल हैं
बरामदगी: कुल कीमत करीब 24 लाख रुपये
मनीराम गौतम उर्फ मन्नी के पास से: 64,700 रुपये नकद, 4 सोने के कंगन, 2 सोने की अंगूठी, 1 जोड़ी सोने के झाले, 1 बिना नंबर प्लेट ग्लैमर मोटरसाइकिल, कटर, सबल, पेचकस, 2 काले मास्क, 1 जोड़ी दस्ताने, 1 अदद तमंचा 315 बोर व 2 जिंदा कारतूस, 1 टाइटन घड़ी।
पवन के पास से: 3 सोने की चैन, 3 जोड़ी सुईधागा, 3 जोड़ी कुंडल, 6 अंगूठी, 5 नाक के फूल, 1 हार, 3 लॉकेट, 3 नथ, 2 हाय एवं ओम, 3 जोड़ी झुमकी, 2 जोड़ी झाले, 2 मांग टीका, 10 चांदी के सिक्के, 2 चांदी की कटोरी, 1 कमरपेटी, 1 जोड़ी हाथफूल, 2 जोड़ी बच्चों के खड़ुवा, 11 जोड़ी पायल, 2 जोड़ी बचकानी पायल, 30 जोड़ी बिछिया, 1 जोड़ी दुल्हन पायल, 1 टाइटन घड़ी। बरामद माल में थाना धौरहरा के ग्राम कफारा की चोरी से संबंधित जेवर भी शामिल हैं।
मनीराम गौतम उर्फ मन्नी शातिर अपराधी है। इसके विरुद्ध थाना धौरहरा, ईसानगर, कोतवाली सदर व फूलबेहड़ में हत्या का प्रयास, लूट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट और नकबजनी/चोरी के तहत वर्ष 1998 से 2026 तक कुल 44 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं पवन के विरुद्ध थाना हैदराबाद में मु0अ0सं0 154/2026 धारा 305(ए)/331(4)/317(2)/317(4) बीएनएस पंजीकृत है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मेस्वाट टीम से उ0नि0 जय प्रकाश यादव, कां0 मनीष यादव, ओम मिश्रा, सिकंदर, गोल्डन, विकाश यादव, विकाश चौहान, अरुण, चालक संजय कुमार। सर्विलांस टीम से उ0नि0 शरद शुक्ला, कां0 उमेश कुमार मिश्रा, महताब आलम। थाना हैदराबाद से उ0नि0 जयनारायण यादव, उ0नि0 हेमन्त कटियार, कां0 सचिन कुमार, साहबबक्श, धर्मेन्द्र, संजीव, नीरज शामिल रहे।
आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में खौफ का माहौल है, वहीं आमजन ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।































Comments