जनसम्पर्क एवं संवाद से बढ़ेगा जन विश्वास , डॉक्टर कौशल वर्मा

लखीमपुर खीरी , 40

गोला गोकर्णनाथ खीरी, 139 गोला विधानसभा के नगर स्थित सनशाइन हॉस्पिटल के संचालक समाजसेवी एवं जाने-माने भाजपा नेता डॉ कौशल वर्मा ने क्षेत्र के दन्नापुर, कोटनाथ कुंभी, गंगापुर, जवाहरपुर, जमुनहा समेत कई गांवों का भ्रमण कर आम जनमानस से संवाद स्थापित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जन सम्पर्क और संवाद से ही जन विश्वास बढ़ेगा। सरकार की तमाम लाभकारी योजनाओं आयुष्मान स्वास्थ्य भारत योजना, प्रधानमंत्री रोजगार योजना, किसान सम्मन निधि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, युवा उद्यमी रोजगार योजना, महिला शक्ति आदि योजनाओं का लाभ लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार में ही सर्व समाज के व्यक्ति का कल्याण सुनिश्चित है। अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति तक सरकार योजनाओं का लाभ पहुचा रही है। इस मौके पर कोटेदार संदीप,बूथ अध्यक्ष सोबरन लाल, श्रीपाल सुरेंद्र अर्कवंशी,चरन्जू पाल, अशर्फी अर्कवंशी, रामआसरे पाल, राजीव रघुवंशी, हेमकुमार, पंकज कुमार, अनूप पाल, पिंकू, प्रताप पाल, किसान नेता महादेव प्रसाद वर्मा, अनुज प्रताप सिंह, कवि मुनेंद्र प्रताप, सचिन कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top