सड़क हादसे की विवेचना में बाइक बदलने के आरोप में दरोगा निलंबित, भाजपा नेता के धरने के बाद हुई कार्रवाई
लखीमपुर खीरी Jun 29, 2026 at 03:55 PM , 1खमरिया (खीरी)। सड़क हादसे से जुड़े मुकदमे की विवेचना में लापरवाही और बाइक बदलने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में तत्कालीन विवेचक दरोगा नरेंद्र यादव को पुलिस अधीक्षक खीरी ने निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना के मुकदमे की विवेचना के दौरान कुछ माह पूर्व दाखिल की गई चार्जशीट में बाइक बदलने का आरोप सामने आया था। इस प्रकरण को लेकर पूर्व सदस्य जिला पंचायत एवं भाजपा नेता अनिल गुप्ता ने खमरिया थाने पर धरना प्रदर्शन किया था।
धरने के दौरान थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी ने मामले में निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक खीरी ने 26 जून को दरोगा नरेंद्र यादव को निलंबित कर दिया।
दरोगा के निलंबन की पुष्टि सीओ धौरहरा ने भी की है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।































Comments