आलोक मिश्रा 11 महादेव क्षेत्रीय (ग्राम पंचायत) क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन, फाइनल में सवान 11 को 8 रनों से हराया
लखीमपुर खीरी Jun 29, 2026 at 03:52 PM , 37पलिया कलां लखीमपुर खीरी। छोटी पलिया क्रिकेट मैदान पर आयोजित महादेव क्षेत्रीय (ग्राम पंचायत) क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा।
फाइनल मुकाबले में आलोक मिश्रा 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सवान 11 को 8 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।रोमांच से भरपूर रहा फाइनल मुकाबला।
फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आलोक मिश्रा 11 ने निर्धारित ओवरों में 162 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी सवान 11 की टीम ने अंत तक शानदार संघर्ष किया, लेकिन आलोक मिश्रा 11 के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी, अनुशासित प्रदर्शन और बेहतरीन फील्डिंग के सामने वह लक्ष्य से मात्र 8 रन दूर रह गई।
इस शानदार जीत के साथ आलोक मिश्रा 11 को विजेता ट्रॉफी एवं ₹20,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता सवान 11 को ₹10,000 की पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
प्रतियोगिता के समापन समारोह में क्षेत्र की अनेक गणमान्य हस्तियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से उदयवीर सिंह, आलोक मिश्रा"भइया", एड०विकास गुप्ता, दीपक पांडे, प्रेम गुप्ता, उत्तम लोधी, अमन गुप्त, सहित अनेक गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी एवं युवाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सभी अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।






_page-0001.jpg)
























Comments