वृद्धा के निजी रास्ते पर बिना भवन मानचित्र पास,दरवाजा रख छज्जा निकालने का कर रहे प्रयास

लखीमपुर खीरी , 5

पलिया कलां लखीमपुर खीरी। नगर के मोहल्ला किसान प्रथम स्थित 90 वर्षीय वृद्धा के निजी रास्ते पर बिना भवन मानचित्र पास दबंग लोग निजी रास्ते पर छज्जा निकाल दरवाजा रख कब्जा करने का प्रयास कर रहे, पीड़िता ने उपजिलाधिकारी‌ व अधिशासी अधिकारी नगर‌ पालिका परिषद को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
            कस्बा निवासी नब्बे वर्षीय वृद्धा बृम्हशीला अवस्थी के निजी रास्ते पर पड़ोसी संदीप गुप्ता आदि बिना भवन मानचित्र पास कराये निजी रास्ते पर कब्जा करने की‌ नियति से प्रधानमंत्री आवास का छज्जा निकाल दरवाजा रखने‌ का प्रयास कर रहे हैं,उक्त प्रकरण को लेकर वृद्धा ने उप जिलाधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
        गौरतलब है कि उक्त प्रकरण में माननीय न्यायालय सिविल जज खीरी सहित हाई कोर्ट ने भी वर्ष 2004 मे पीड़िता बृम्हशीला अवस्थी के फेवर में फ़ैसला किया था, विपक्षी माननीय न्यायालय के फैसले की अवमानना कर अपनी दबंगई दिखाते हुए बृम्हशीला अवस्थी को नाजायज परेशान कर रास्ते पर अनाधिकृत रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं,विपक्षी दबंग तथा हेकड किस्म में के सरकश लोग बताते जारहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top