भाजपा निघासन के कार्यकर्ताओं द्वारा ज्येष्ठ माह के अंतिम शनिवार पर में विशाल भंडारे का आयोजन।

लखीमपुर खीरी , 38

राजा राज राजेश्वर सिंह नें वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ पूजन कर कराया भंडारे का शुभारंभ। श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।

निघासन, खीरी। ज्येष्ठ माह के अंतिम शनिवार के पावन अवसर पर निघासन के पलिया रोड स्थित हनुमानगढ़ी गेट पर झंडी स्टेट के राजा राज राजेश्वर सिंह एवं 138 निघासन विधानसभा के कार्यकर्ताओं के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजा राज राजेश्वर सिंह , देवेन्द्र चतुर्वेदी , शशीकांत चतुर्वेदी , संजय सिंह , विनोद लोधी , अंशुल दीक्षित आदि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमान के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से हनुमान जी को प्रसाद अर्पित कर भंडारे की शुरुआत की गई।
भंडारे में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा, एकजुटता और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए व्यवस्थित रूप से प्रसाद वितरण कराया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी निघासन राजीव निगम, बीडीओ जयेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह, नरेंद्र भदौरिया, नागेंद्र सेंगर, आनंद चतुर्वेदी, दयाशंकर मौर्या, संजय गुप्ता, मुन्नी देवी, प्रदीप पुरवार, उत्तम मिश्रा , सुनील मौर्या, सुनील बत्रा, संतोष गुप्ता , अशोक चौधरी, पंकज गिरी, दामोदर मौर्या, आनंद चतुर्वेदी, प्रदीप गुप्ता, शिवकुमार पाल सहित 138 निघासन विधानसभा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top