ज्येष्ठ माह के पावन पवित्र महीने के अंतिम शनिवार को सामूहिक भंडारे का आयोजन
लखीमपुर खीरी Jun 27, 2026 at 06:52 PM , 12लखीमपुर खीरी। ज्येष्ठ माह के पावन पवित्र महीने के अंतिम शनिवार को सामूहिक भंडारे का हुआ आयोजन।यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी 138 निघासन के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत बाला जी का पूजन अर्चन के साथ हुई जिसके बाद क्षेत्र से आए भारी संख्या में लोगों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया,इस भंडारा आयोजन में झंडी स्टेट के राजा राजेश्वर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह, विनोद लोधी, देवेंद्र कुमार पाण्डेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, अंशुल दीक्षित, शशिकांत चतुर्वेदी, आनंद चतुर्वेदी, संदीप अवस्थी, डॉ. रक्षपाल लोधी, वेदराम चौहान, सतीश लोधी के साथ, राजकुमार सिंह, सहित 138 विधानसभा के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।































Comments