वृद्धा पेंशन के लिए 2.5 साल से भटक रही बुजुर्ग महिला, RLD नेता ने प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

लखीमपुर खीरी , 0

25 नवंबर 2023 को ऑनलाइन किया था आवेदन, समाज कल्याण विभाग की लापरवाही से फाइल लम्बित, दोषियों पर कार्रवाई की मांग  

*लखीमपुर खीरी।* समाज कल्याण विभाग की लापरवाही से वृद्धावस्था पेंशन के लिए बुजुर्ग महिलाओं को सालों तक इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला लखीमपुर शहर के मोहल्ला अर्जुनपुरवा से सामने आया है, जहां एक महिला ने 25 नवंबर 2023 को ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन 2.5 साल बीत जाने के बाद भी उसकी पेंशन स्वीकृत नहीं हुई है।

*2.5 साल से लम्बित है फाइल:* राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव किसान प्रकोष्ठ डॉ. राजकुमार तिवारी की पत्नी गीता तिवारी ने प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। पत्र में उन्होंने बताया कि उन्होंने 25.11.2023 को वृद्धावस्था पेंशन का ऑनलाइन फार्म भरवाया था। फार्म का रजिस्ट्रेशन नंबर 312822593831 है। लेकिन लखीमपुर-खीरी के समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आज तक उनकी फाइल लम्बित पड़ी है।

*लापरवाही और जांच की मांग:* डॉ. राजकुमार तिवारी ने प्रमुख सचिव से मांग की है कि प्रार्थिनी के आवेदन की विधिवत जांच कराकर उन्हें तुरंत वृद्धा पेंशन दिलाई जाए। साथ ही लखीमपुर-खीरी के समाज कल्याण विभाग के उन अधिकारी-कर्मचारियों की भी जांच कराई जाए जिनकी वजह से यह फाइल 30 महीने से लटकी हुई है और उन पर विधिक कार्रवाई की जाए।

*बुजुर्गों की मजबूरी:* वृद्धावस्था पेंशन योजना का उद्देश्य 60 साल से ऊपर के निराश्रित बुजुर्गों को आर्थिक संबल देना है। लेकिन लखीमपुर में कई बुजुर्गों की फाइलें इसी तरह लंबित पड़ी हैं। गीता तिवारी का मामला सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि जब RLD के प्रदेश सचिव की पत्नी को ही पेंशन के लिए भटकना पड़ रहा है तो आम जनता की क्या स्थिति होगी।

Related Articles

Comments

Back to Top