सेठ घाट पर 20 जून को होगा योग दिवस कार्यक्रम
लखीमपुर खीरी Jun 18, 2026 at 07:50 PM , 4लखीमपुर खीरी। शहर में विकास कार्यों के तहत सैधरी-घोसियाना रोड स्थित राम घाट तक 8.15 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा। आवास विकास से नगर पालिका तक दूसरी सड़क भी बनाई जाएगी, जबकि सेठ घाट के सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है।
सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं 20 जून को उल्ल नदी किनारे स्थित सेठ घाट पर योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन होगा। विधायक योगेश वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने नगरवासियों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।































Comments