धूमराडीह गाँव मे बीती रात चोरो ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखो का सामान कर दिया पार,
लखीमपुर खीरी Jun 17, 2026 at 07:47 PM , 25ऐक माह से विना चौकी इंचार्ज चल रही है सिकंदराबाद पुलिस चौकी,
नीमगाँव पुलिस रात्रिकालीन गस्त से कर रही है परहेज,
गोला गोकर्णनाथ खीरी,
नीमगाँव थाना के अंतर्गत धूमरा डीह गाँव मे बीती रात चोरो ने राम सिंह के घर मे पीछे से छत के रास्ते घुसकर कमरे मे रखे ज़ेवर नगदी चोरी कर ले गए,
राम सिंह के अनुसार चोर घर के पीछे से छत पर चढ़कर घर मे दाखिल हो गए और उनके लड़के के कमरे मे अलमारी मे रखी तीन जोड़ी पायल व एक सोने की अंगूठी, तीन चांदी के सिक्के और चालीस हजार पांच सौ रूपये की नगदी चोरी कर ले गए सुबह जागने पर कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला, और अलमारी की लॉक कटी मिली तब चोरी की जानकारी हुए छत पर जाकर देखा तो दो बक्से जिनके ताला टुटा हुआ पड़े मिले जिसके बाद पुलिस को घटना की सुचना दी है,
वही ग्रामीणो ने बताया कि लगभग ऐक माह से पुलिस चौकी सिकन्द्राबाद खाली पडी हुई है,जिसके चलते चोरो के हौसले वुलंद है, और सिकंदराबाद पुलिस चौकी की पुलिस रात्रिकालीन होने बाली गस्त से दूरी बनाये हुये है,जवकि पुलिस चौकी सिकन्द्राबाद से चंद कदमो की दूरी पर बसा है गांव धुमरा डीह,































Comments