नाराज होकर वापस दिल्ली रवाना हुए आयोग के उपाध्यक्ष

लखीमपुर खीरी , 13

(शाजिफ हुसैन)


लखीमपुर खीरी। भारत सरकार के राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल मंगलवार को जिले में सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए संचालित योजनाओं तथा एमएस एक्ट-2013 की समीक्षा के लिए पहुंचे थे। उनकी जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, डीपीआरओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सभी नगर पालिकाओं के ईओ, बीएसए और सहायक श्रम आयुक्त के साथ बैठक प्रस्तावित थी।

बताया जाता है कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जिले में मौजूद थे। सदर एडीएम द्वारा डीएम के व्यस्त होने की हरदीप सिंह गिल उपाध्यक्ष को जानकारी दिए जाने पर आयोग के उपाध्यक्ष ने नाराजगी जताई और बिना बैठक किए ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इससे जिले के अधिकारियों में हड़कम्प मच गया।
जिले की किसी भी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दे आउट सोर्स सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है, न समय से ईपीएफ की कटौती कर ईपीएफओ में जमा की जा रहीं,
सफाई कर्मचारी और उनके आश्रितों की सामाजिक, आर्थिक शिक्षिक, स्थित का अध्ययन करने के लिय आयोग को समीक्षा करनी थी।
उत्तर प्रदेश सरकार का निकट भविष्य में आम विधानसभा का चुनाव है।
लेकिन जिले के उच्च अधिकारी ने आयोग को गम्भीरता से नहीं लिया, इससे पहले उपाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों की बस्ती गोटैयाबाग का निरीक्षण किया। इस दौरान सदर एसडीएम , ईओ सदर, जिला समाज कल्याण अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण में बस्ती विकास के लिए सरकार की योजना में शामिल करने के लिए निर्देश दिए।
हाथीपुर ढाल बस्ती में भी जाना था।

Related Articles

Comments

Back to Top