महेवागंज में यूरिया के लिए सुबह से लगने लगी लाइन

लखीमपुर खीरी , 11

लखीमपुर खीरी श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के महेवागंज में यूरिया का संकट गहरा गया है धान की फसल में खाद डालने का समय निकल रहा है लेकिन किसानों को यूरिया नहीं मिल रही  सुबह से ही किसान सहकारी समिति और दुकानों के बाहर लंबी लाइन में लग रहे हैं  बुजुर्ग और युवा किसान कई घंटे धूप में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं कई किसानों का कहना है कि लगातार चक्कर काटने के बाद भी एक बोरी यूरिया नहीं मिली  किसानों का आरोप है कि कालाबाजारी हो रही है और खाद नहीं मिलने से फसल खराब हो रही है उधर प्रशासन का कहना है कि जिले में यूरिया का पर्याप्त भंडार है और कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई होगी  फिलहाल महेवागंज में किसानों को यूरिया के लिए भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है और किसान परेशान हैं

Related Articles

Comments

Back to Top