कोतवाली में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 18

धौरहरा खीरी। शनिवार को कोतवाली परिसर में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में 23 शिकायती पत्र दर्ज हुए दूसरी तरफ थाना ईसानगर परिसर में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस में 13 शिकायतें दर्ज हुई।
जानकारी के मुताबिक शासन के निर्देश पर आयोजित थाना धौरहरा समाधान दिवस में एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि व प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा की मौजूदगी में 23 शिकायती पत्र भूमि संबंधी मामले दर्ज हुए। थाना परिसर ईसानगर में नायब तहसीलदार फिरोजाबाद अखिलेश मौर्या व थाना प्रभारी बृजेश सिंह के मौजूदगी में 13 भूमि संबंधी वाद दर्ज रजिस्टर हुए।
इस दौरान नायब तहसीलदार फिरोजाबाद ने बताया कि एक शिकायत का स्थलीय निरीक्षण मेरे साथ थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने किया व तीन शिकायतों में पुलिस व राजस्व की टीम रवाना की गई।इस दौरान संबंधित थाना क्षेत्रों के लेखपालों के साथ उप निरीक्षक गण व फरियादियों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Comments

Back to Top