भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल प्लांट देख रहे मरम्मत की राह

लखीमपुर खीरी , 22

(मनोज मिश्र)

धौरहरा खीरी। गर्मी के मौसम में तहसील,थाना,बैंक व खरीददारी करने के लिए आने वाले आम नागरिकों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च करके नगरीय क्षेत्र में स्थापित किए गए वाटर प्लांट नगर प्रशासन की बदहाल स्थिति का शिकार होते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सरकार का लाखों रुपए खर्च करके नगरीय क्षेत्र में स्थापित वाटर प्लांट रखरखाव और नियमित साफ-सफाई के अभाव में कई वाटर प्लांट केवल शोपीस के साथ गंदा व बदबूदार पानी देने को विवश है।इस मामले में 
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा वाटर प्लांटों की नियमित सर्विसिंग और सफाई नहीं कराई जाती। कई स्थानों पर आरओ सिस्टम निष्क्रिय पड़े है और लोगों को बिना फिल्टर किया हुआ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। भीषण गर्मी के दौरान प्लांटों से निकलने वाला पानी भी गर्म रहता है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। कस्बे के नागरिकों का कहना है कि पानी में अक्सर दुर्गंध आती है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी उत्पन्न हो सकते हैं।इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
एक ओर प्रदेश सरकार हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने और जनस्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है,तो वहीं दूसरी तरफ़ नगर पंचायत धौरहरा की लापरवाही इन योजनाओं की मंशा पर सवाल खड़े कर रही है।लोगों का आरोप है कि साफ-सफाई और रखरखाव के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।जबकि 
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मौजूदा समय में सभी वाटर प्लांटों की तकनीकी जांच कराकर आरओ सिस्टम को दुरुस्त कराया जाए व नियमित साफ-सफाई और निगरानी सुनिश्चित की जाए,ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Comments

Back to Top