चौपाल के माध्यम से पालिकाध्यक्ष ने दी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी,
लखीमपुर खीरी Jun 11, 2026 at 05:50 PM , 33गोला गोकर्णनाथ खीरी, केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जन सम्पर्क एवं जन जागरुकता अभियान 8 जून से 14 जून तक चलाया जा रहा है ।
दिनांक 10 जून बुधवार सायं को तीसरे दिन मो० ऊँची भूड़ वार्ड 10 स्थित बाल्मीकि बस्ती में विशेष जन सम्पर्क एवं जन जागरुकता अभियान कार्यक्रम किया गया,
नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने उपस्थित वार्ड वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ," केन्द्र सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है ।सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे इसलिए मोहल्ला चौपाल लगा रहे है।
सभासद धर्मेन्द्र जायसवाल ने कहा," जन जागरुकता अभियान से अनेक वंचित लाभांवित होंगे ।
भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार ने कहा," 12 वर्ष पहले जनता को सरकार पर भरोसा नही था जबकि आज मोदी जी जो कहते है वो गारंटी मानी जाती है ।
चौपाल की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी जगमोहन बाल्मीकि ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन संजीव दीक्षित ने किया।
इस अवसर पर सभासद धर्मेन्द्र जायसवाल , नामित सभासद एस पी चौहान शत्रोहन मिश्रा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष कुम्भी रविन्द्र कटियार, नगर महामंत्री राजेश राठौर, धीरज बाजपेई, नगर मंत्री राजेश जोशी, शक्ति केन्द्र संयोजक गोविन्द कुमार पूर्व संयोजक शिवम गुप्ता, बूथ अध्यक्ष सचिन गुप्ता,हरिश्चंद्र गुप्ता, पूर्व मीडिया प्रभारी विजय मिश्रा ,ज्ञानू तिवारी, सत्यनारायण सिंह, आयुष गुप्ता डम्पी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा, लेखाकार मोहित अवस्थी,सहित अनेक वार्डवासी मौजूद रहे।































Comments