साहित्य समाज का है दर्पण एवं पथ प्रदर्शक, डॉक्टर कौशल वर्मा "लकीरें रौशनी की " पुस्तक परिचर्चा ,
लखीमपुर खीरी Jun 08, 2026 at 06:45 PM , 35गोलागोकर्ण नाथ खीरी, नगर के प्रख्यात साहित्यकारों की मौजूदगी में कवि मुनेन्द्र मंजुल के आवास पर एक वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन कवि श्री कांत तिवारी की अध्यक्षता में हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि सनशाइन हॉस्पिटल के संचालक एक भाजपा नेता डॉक्टर कौशल वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि पटेल अशोक कनौजिया रहे। गोष्ठी का विषय पुस्तक लकीरें रौशनी की रहा, यह पुस्तक अपने में अनूठी साहित्यकार के कृतित्व एवं व्यक्तित्व का दर्पण हैं। जिसमें गोला खीरी ही नहीं अपितु प्रदेश के तमाम ख्यातिलब्ध साहित्यकारों का साहित्यक परिचय एवं आत्मिक परिचय हैं। जिसके प्रथम भाग के भव्य विमोचन समारोह की तैयारियों पर विमर्श किया गया। अगले अंक में गोला की सरजमी से उपजे वो सहित्यकार व शायर,जो अपनी शायरी व काव्य को देकर अमर हो गए हैं,
उनके विषय में मां सरस्वती का आवाहन करके मंजुल जी को लिखने का सम्बल दिया, गीतकार रमेश पाण्डेय शिखर शलभ ने कहा कि जो समाज को किसी ने किसी रूप में अपनी प्रतिभा से सेवा दे रहे हैं उनके लिए भी कलम चलाएं।
कौशल वर्मा ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण एवं पथप्रदर्शक है। साहित्य प्रेमी समाज एक उन्नत समाज होता है। उन्होने पुस्तक लकीरें रौशनी क़ो सहर्ष वांछनीय योगदान प्रदान करने का संकल्प जताया। अशोक कनौजिया ने पुस्तक की गरिमा और महत्ता की प्रशंसा करते हुए भव्य पुस्तक विमोचन में सहयोग करने पर बल दिया। कवि ब्रजेश तिवारी,द्वारिका प्रसाद रस्तोगी,गेंदन लाल कनौजिया,शशिकांत मिश्रा, रमाकांत चौधरी,रविसुत शुक्ला के अलावा डॉ अरुण शर्मा,ज्ञान चंद वर्मा,अभिषेक वर्मा,विनोद वर्मा,वीरेश वाजपेयी आदि मौजूद रहे।































Comments