मुकदमे में विवेचना को लेकर एसपी से शिकायत घटना के 70 दिन बाद करवाई न होने पर उठे सवाल पुलिस की जांच संदेह के घेरे में

लखीमपुर खीरी , 17

मोहम्मदी संवाददाता 
कस्बा की एक पीड़िता के पति की स्कूटी में कार चालक ने टक्कर मारकर जख्मी कर दिया था इलाज के दौरान मौत हो गई 2 महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद विवेचक प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के होने के बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई न करने पर क्षुब्ध होकर एसपी खीरी से गुहार लगाई मामले की सच्चाई जानकर पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए सुधर जाने की बात कहा जाना चर्चा बना हुआ है।
पीड़िता पूर्ति गुप्ता ने शिकायती पत्र में बताया 18 मार्च को उसके पति स्कूटी से मियापुर कॉलोनी से वापस निकलते समय एक कार चालक ने टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियो ने एंबुलेंस से घायल को सरकारी अस्पताल भेजा था जिसे एक बाहर इलाज के दौरान ले जाते समय मौत हो गई थी। कार नंबर और अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया था 70 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद राजनीतिक और अधिकारियों के दबाव के चलते विवेचक ने हीला हवाली करते हुए लंबा समय बीत जाने के बाद आरोपी कार और चालक को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। एसपी खीरी ख्याति गर्ग ने मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए और सुधार जाने की बात कही है। पीड़िता ने न्याय न मिलने पर मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है। उधर पुलिस की शिकायत से अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए मामला मैनेज करने में लगे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top