अपना दल एस की समीक्षा बैठक में छाए रहे विभिन्न मुद्दे

लखीमपुर खीरी , 19

गोला गोकर्णनाथ खीरी,अपना दल एस की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक गोला के सिद्धिविनायक मैरिज लॉन में जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा की मौजूदगी में आयोजित की गई। आयोजन अजय वर्मा एवं संचालन कपिल वर्मा ने किया। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति पर विचार किया गया। गोला विधानसभा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत करने, गोला विधानसभा से अपना दल प्रत्याशी उतारने पर विचार किया गया। संगठन को गतिशील बनाने, संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने एवं क्षेत्रीय संवाद बढ़ाने  पर बल दिया गया। श्रीनगर और मोहम्मदी विधानसभा के नए अध्यक्ष मनोनीत किए गए । जिला महासचिव कपिल वर्मा, गोला विधानसभा अध्यक्ष विकास वर्मा, पलिया अध्यक्ष मुकेश वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव पटेल, सचिव सुरेश पटेल, सचिव रामनरेश सिंह, भारत राज पासी, मुंशिफ खान, रईस खान समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top