संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
लखीमपुर खीरी Jun 06, 2026 at 06:50 PM , 17मोहम्मदी संवाददाता
तहसील सभागार में सीडीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें एसपी ख्याति गर्ग ने पहुंच कर फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण करने के आदेश दिए आयोजन में महज 60 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई जिसमें किसी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका है।
आयोजित दिवस में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग की 30 ,पुलिस 12, पूर्ति विभाग 7 , विकास 6 और नगर पालिका की पांच शिकायतें प्राप्त हुई है जिसको लेकर सीडीओ ने नाराजगी जताई वहीं अन्य विभागों की शिकायतों को गंभीरता से गुणवत्तापूर्ण और समय अवधि में निस्तारण करने के आदेश दिए हैं।
अधिवक्ताओं ने जिला बनाओ को लेकर सौंपा ज्ञापन
समाधान दिवस में अध्यक्ष अवधेश चंद्र त्रिवेदी उर्फ बेटू और महामंत्री पंकज कश्यप के साथ अधिवक्ताओं ने जिला बनाने को लेकर सीडीओ को ज्ञापन दिया है। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
जानकी रसोई समिति ने नदी किनारे घाटों पर अतिक्रमण हटाने के लिए ज्ञापन दिया है
समिति के अध्यक्ष शिवम राठौर, व्यापार मंडल अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, अनूप, नन्हे ,केशव,करन ठाकुर और चंद्रभान मिश्रा ने संयुक्त रूप से एसडीएम को ज्ञापन देकर गोमती मुक्तिधाम, अमरी घाट, नसिया घाट, सिरसा घाट, इमलिया घाट, जमुनियाघाट, रगवा और पन्न घाट पर अतिक्रमण के चलते नदी की धार विलुप्त हो रही है जिससे वन विभाग और सामाजिक लोगों द्वारा पौध लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के साथ भूमि संरक्षित करने के लिए पैमाइश कर चिन्हित करने की मांग की है।































Comments