*श्रीराम जानकी मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार*

लखीमपुर खीरी , 46

*गाटा संख्या 64 पर दर्ज मंदिर की जमीन सांठगांठ कर आबादी में कराई दर्ज, देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हुआ मंदिर*  

(हरिशंकर मिश्र/केके शुक्ला)

*लखीमपुर खीरी।* तहसील गोला के ग्राम कौआखेड़ा परगना भूड़ में स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीण रामकृष्ण राठौर ने उपजिलाधिकारी गोला को प्रार्थनापत्र देकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने और मंदिर के नाम दर्ज कराने की मांग की है जो केवल खसरे पर ही दर्ज है।

 प्रार्थनापत्र के अनुसार कौआखेड़ा गांव में राम जानकी मंदिर के नाम से 3.5 एकड़ जमीन है जिसका गाटा संख्या 64 है। पहले यहां करीब 6 दशक पूर्व में भगवानपुर नाम का गांव बसता था जो किन्हीं कारणों से उजड़ गया था। गांव के उजड़ने के बाद एक संत संतोष दास ने यहां कुटिया बनाकर राम जानकी मंदिर का निर्माण कराया और विधि-विधान से मूर्ति स्थापना करवाई थी।  
वर्तमान में अवैध अतिक्रमण के चलते एवं देखरेख के अभाव में श्री राम जानकी मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही मंदिर की आराजी पर कई लोगों ने अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया है  साथ ही मंदिर परिसर में 4  5  दशकों से लगे करीब  200 लिपटिस पेड़ जिनकी कीमत आज आधा पौन करोड़ के आस पास बताई जाती है,को भी अतिक्रमण कारी अनधिकृत रूप से खुर्दबुर्द कर रहे हैं तमाम पेड़ सांठ गांठ कर काट कर बेंच दिए गए हैं जिसकी सूचना के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। मालूम हो पहले भी कुछ अतिक्रमणकारियों ने उक्त भूमि पर कब्जा करने का को प्रयास किया था परंतु बाबा के अनुरोध पर अनधिकृत कब्जा करने वालों को तत्कालीन जिलाधिकारी ने आदेश देकर हटवा दिया था।
 रामकृष्ण राठौर पुत्र राम चरन निवासी कौआखेड़ा ने बताया कि उपरोक्त गाटा वर्तमान में आबादी में दर्ज हो गया है, जबकि पूर्व में यह मंदिर के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज था। इससे समस्त ग्रामीण क्षुब्ध हैं।  
ग्रामीण चाहते हैं कि मंदिर की जमीन गाटा संख्या 64/1.505 को पूर्ववत श्रीराम जानकी मंदिर के नाम दर्ज कर अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। ग्रामीण मंदिर निर्माण में यथा संभव सहयोग कर स्थान को सुरक्षित करना चाहते हैं।  
जिसके लिए एसडीएम गोला को प्रार्थनापत्र देकर उक्त समस्याओं के निस्तारण हेतु आदेश पारित कर तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top