पलिया में औपचारिकता बन कर रह गया पर्यावरण दिवस, डीडी की अनुपस्थिति में वन क्षेत्राधिकारी ने कराया पौधारोपण

लखीमपुर खीरी , 27

(विश्वकांत त्रिपाठी) 

पलिया कलां लखीमपुर खीरी। 5 जून को केवल प्रदेश ही नहीं भारत और पूरे विश्व में संयुक्त राष्ट्र के आवाहन पर वर्ष 1973 से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर दुधवा के पलिया में केवल खाना पूर्ति कर वन विभाग के संयोजन में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन कर नगर के  सुप्रतिष्ठित बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता तथा वृक्षारोपण कराया गया, लेकिन उपरोक्त महत्वपूर्ण अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर दुधवा ने खुद पहुंचने की जहमत तक नहीं उठाई और अपने प्रतिनिधि के रूप में वन क्षेत्राधिकारी विनय कुमार को भेज कर कार्यक्रम की इतिश्री करा पेंटिंग कार्यक्रम और वृक्षारोपण आनन-फानन में संपन्न कराया दिया वही पेंटिंग में प्रथम द्वितीय और तृतीय रहे प्रतिभागियों को नगर के गणमान्य लोगों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
       नगर के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में वन विभाग के संयोजन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता तथा वृक्षारोपण का आयोजन कराया गया जिसमें पूर्व सूचना के अनुसार डिप्टी डायरेक्टर दुधवा को कार्यक्रम की मेजबानी करती थी करनी थी, लेकिन मुख्य अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर खुद नहीं पहुंचे तथा नगर पालिका अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर वृक्षारोपण कर आनन-फानन में कार्यक्रम संपन्न कर दिया। जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए बच्चों को सुबह 8:00 बजे ही बुला लिया गया था जिन्हें 12:00 बजे के बाद छोड़ा गया।
उत्तर प्रदेश सरकार ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' महाभियान के तहत पूरे राज्य में एक दिन में 5 करोड़ पौधे लगाने का रिकॉर्ड लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के कुकरैल वन क्षेत्र से किया,
महाअभियान की प्रमुख बातें:
विभागवार लक्ष्य: इस एक दिवसीय महाअभियान में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 3 करोड़, कृषि विभाग द्वारा 75 लाख, वन विभाग व उद्यान विभाग द्वारा 50-50 लाख, पंचायती राज द्वारा 20 लाख और नगर विकास विभाग द्वारा 5 लाख पौधे लगाने का दायित्व सौंपा गया है।
सालाना लक्ष्य: प्रदेश में पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देने और हरित आवरण को बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का वर्ष 2026-27 के लिए कुल 35 करोड़ पौधे लगाने का वार्षिक लक्ष्य है।
स्थलों का चयन: पौधारोपण मुख्य रूप से एक्सप्रेसवे, नदियों के किनारों, अमृत सरोवरों, स्कूलों,और सार्वजनिक स्थलों पर किया जा रहा इसी क्रम में नगर के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में एक दर्जन से अधिक फलदार औषधिय वृक्षों का रोपण कराया गया। बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में परिसर में मुख्य रूप से कॉलेज के प्रबंधक राजेश भारती, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चौधरी तेजपाल सिंह, सेवानिवृत्त पुलिस क्षेत्राधिकार बालकराम कनौजिया, कॉलेज प्रिंसिपल डीएल भार्गव, सामाजिक तथा आध्यात्मिक संस्था सुंदरकांड समाज सेवा मंडल के उमाशंकर मिश्रा, सह प्रबंधक गोविद गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा, विश्वकांत त्रिपाठी, विजय महिंद्रा, गौरव अग्रवाल, भाजपा नगर महामंत्री विजय गुप्ता, सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति तथा वनकर्मी मौजूद रहे कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार रामचंद्र शुक्ल ने बड़े ही मनोरम ढंग से किया।     
समापन के उपरांत कॉलेज परिवार ने सभी आगंतुक गण मान्य तथा मौजूद छात्र-छात्राओं के जलपान की समुचित व्यवस्था कराई।

Related Articles

Comments

Back to Top