नगर के एकमात्र सनशाइन हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर में मिल रहा आयुष्मान कार्ड का लाभ, लगाया गया शिविर,

लखीमपुर खीरी , 22

गोला गोकर्णनाथ खीरी, नगर के नए बाईपास स्थित सनशाइन हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयुष्मान कार्ड शिविर का लगाया गया। शिविर में दो सौ से अधिक जरूरतमंद लोगों ने प्रतिभाग किया।जिसमें से कई लोगों के पात्रता सूची के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाए गए।वहीं जरूरत मंद लोगों नें आयुष्मान कार्ड के प्रयोग की जानकारी प्राप्त की है। कागजी और टेक्निकल प्रक्रिया पूरी न हो पाने पर वंचित रह गए लोगों के कार्ड बनने का क्रम आगामी एक माह तक निरन्तर जारी रहेगा।जरूरत मंद लोग किसी भी कार्य दिवस पर आकर कार्ड बनवा सकेंगे। हास्पिटल  संचालक डॉक्टर कौशल वर्मा ने बताया कि  इस कार्ड के बनने से शहर में एकमात्र जगह उनके यहां पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किया जाता है। ओपीडी सेवाओं को छोड़कर अस्पताल में होने वाले अधिकांश बड़े और जटिल उपचार आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किए जाते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य पैसे के अभाव में कोई जरूरतमंद पात्र व्यक्ति बेहतर स्वास्थ्य सेवा से वंचित न रह सके। इसका लाभ लेने के लिए राशन कार्ड, पात्र गृहस्थी रिसीविंग, अंत्योदय व आधार कार्ड के साथ सक्रिय मोबाइल नंबर लेकर आना आवश्यक है। अस्पताल में आर्थोपेडिक सर्जरी, यूरोलॉजी सर्जरी, इमरजेंसी एवं ट्रामा केयर, जनरल सर्जरी,मैक्सी सर्जरी, जनरल मेडिसिन एवं डायलिसिस की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top