*जिला गन्ना अधिकारी द्वारा पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण का शुभारम्भ*
लखीमपुर खीरी Jun 05, 2026 at 05:55 PM , 18गोला गोकर्णनाथ ( खीरी)बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड चीनी मिल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर *"एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम"* के अन्तर्गत गोला चीनी मिल के डेरी प्रांगण में जिला गन्ना अधिकारी जितेन्द्र कुमार मिश्र द्वारा छायादार पीपल का वृक्षारोपण कर शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर चीनी मिल के इकाई प्रमुख भुपेंद्र सिंह,पी एस चतुर्वेदी , जोनल हेड एच आर अजीत तिवारी,ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गोला ,सचिव-गोला, सहित सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।































Comments