*खीरी के लाल ने रचा इतिहास, उत्तराखंड में बने डिप्टी कलेक्टर*

लखीमपुर खीरी , 13

*विरल शर्मा को UKPSC में मिली 7वीं रैंक, UPSC में तीन बार मेंस क्लियर करने के बाद मिली बड़ी सफलता*  

*धौरहरा, लखीमपुर खीरी।* खीरी जिले के धौरहरा तहसील के बेलवा मोती गांव के मूल निवासी विरल शर्मा ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। दो दिन पहले जारी हुए रिजल्ट में विरल को 7वीं रैंक हासिल हुई है और उनका चयन डिप्टी कलेक्टर/एसडीएम पद पर हुआ है।  

*शिक्षक पिता के बेटे की उड़ान:* वर्तमान में शहर के मोहल्ला राजाजीपुरम में रहने वाले विरल शर्मा के पिता बलराम शर्मा बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। मां कुसुम लता गृहिणी हैं।  

*NIT से http://B.Tech, फिर प्रशासनिक सेवा का सपना:* हाई स्कूल और इंटर के टॉपर रहे विरल शर्मा ने एनआईटी इलाहाबाद से बीटेक किया। इसके बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। यूपीएससी की परीक्षा में तीन बार शामिल हुए, तीनों बार मेंस पास किया लेकिन फाइनल में चयन नहीं हो सका।  

*हार नहीं मानी, UKPSC में बजाया डंका:* यूपीएससी में असफलता के बाद भी विरल ने हिम्मत नहीं हारी। इस बीच उन्होंने उत्तराखंड पब्लिक कमीशन की परीक्षा दी और पहले ही प्रयास में 7वीं रैंक हासिल कर ली।  

*घर में जश्न का माहौल:* बेटे के उत्तराखंड में एसडीएम बनने की खबर मिलते ही पिता बलराम शर्मा, मां कुसुम लता शर्मा के साथ पूरे परिवार और दोस्तों में खुशी की लहर दौड़ गई। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। विरल को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top