फिजियोथेरेपी के बहाने बुजुर्ग के असली कंगन बदले तीन गिरफ्तार सोने का कंगन बरामद
लखीमपुर खीरी Jun 02, 2026 at 07:05 PM , 35लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर के मिश्राना चौकी क्षेत्र के मोहल्ला कपूरथला में फिजियोथेरेपी के दौरान एक बुजुर्ग महिला के सोने के कंगन बदलने का मामला सामने आया है पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले ज्वेलर को गिरफ्तार कर लिया है उनके कब्जे से चोरी किया गया सोने का कंगन भी बरामद कर लिया गया है बुजुर्ग महिला के घर फिजियोथेरेपी करने पहुंचे युवक और युवती ने इलाज के दौरान उनके हाथों से असली सोने के कंगन उतार लिए और उनकी जगह नकली कंगन पहना दिए अगले दिन महिला को शक होने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई महिला की बेटी नीता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी तहरीर में आरोप लगाया गया कि फिजियोथेरेपी करने आए अभिषेक निवासी ईदगाह और चाहत निवासी गोटैय्याबाग ने इस वारदात को अंजाम दिया है तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी किया गया सोने का कंगन सर्राफा बाजार स्थित एक ज्वेलर्स को एक लाख बीस हजार रुपये में बेच दिया था आरोपियों की निशानदेही पर कंगन खरीदने वाले केशव गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया केशव गुप्ता के पास से चोरी का कंगन बरामद हुआ है बताया जा रहा है कि केशव गुप्ता राजदीप ज्वैलर्स के मालिक का रिश्तेदार है
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है मामले की जांच जारी है
घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम मे उक्त घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविंद तिवारी कांस्टेबल राहुल कुमार कांस्टेबल राहुल सोनकर कांस्टेबल जोगिंदर और महिला कांस्टेबल गीता शामिल रही































Comments