*सपा का पीडीए अभियान तेज, चौहान समाज को जोड़ने की जिम्मेदारी हंसराज-अमलेश चौहान को*

लखीमपुर खीरी , 29

*6 से 10 जून तक निघासन में गांव-गांव चलेंगे संवाद कार्यक्रम*  

*निघासन, लखीमपुर खीरी।* सपा द्वारा पीडीए यानी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक कार्यक्रमों के तहत संगठन विस्तार अभियान को गति दी जा रही है। निघासन विधानसभा क्षेत्र में चौहान समेत अन्य पिछड़ी जातियों को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।  

*दो नेताओं को मिली जिम्मेदारी:* चौहान समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव हंसराज चौहान तथा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमलेश चौहान को सौंपी गई है।  

*6 जून से शुरू होगा दौरा:* निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 जून से 10 जून तक दोनों नेता निघासन विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों और बस्तियों का दौरा करेंगे। इस दौरान पीडीए कार्यक्रमों के तहत चौपाल, जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  

*नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य:* दोनों नेता स्वजनों के बीच पहुंचकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें आगामी राजनीतिक रणनीतियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा होगी।  

*संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद:* जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अन्य पिछड़ा वर्ग, विशेष रूप से चौहान समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।

Related Articles

Comments

Back to Top