सप्लाई चेन पर प्रहार से ही रुकेगी प्रतिबंधित पॉलीथीन, फैक्ट्रियों और थोक विक्रेताओं पर कसी जाए नकेल: वन्देमातरम फाउण्डेशन

लखीमपुर खीरी , 23

लखीमपुर खीरी।उत्तर प्रदेश को सिंगल यूज पॉलीथीन से मुक्त बनाने के लिए वन्देमातरम् फाउण्डेशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि सिर्फ खुदरा बाजारों में अभियान चलाने से पॉलीथीन बंद नहीं होगी, बल्कि इसके निर्माण और थोक आपूर्ति करने वाली फैक्ट्रियों पर सीधी कार्रवाई जरूरी है।फाउण्डेशन के अध्यक्ष कवि डॉ. सत्येन्द्र द्विवेदी गंवार लखीमपुर ने बताया कि संस्था विगत कई वर्षों से लखीमपुर के स्कूलों, कॉलेजों, डेयरियों, सब्जी मण्डियों और स्थानीय बाजारों में 'जागे त्यागे पॉलीथीन' अभियान चला रही है। इस अभियान के माध्यम से आम जनता और छोटे दुकानदारों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सिंगल यूज पॉलीथीन पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद भारी मात्रा में इसकी अवैध आपूर्ति जारी है। संस्था ने मांग की है कि छोटे दुकानदारों के बजाय उन फैक्ट्रियों और थोक विक्रेताओं (होल सेलर्स) पर नकेल कसी जाए, जो इस अवैध कारोबार के मुख्य स्रोत हैं।पॉलीथीन के निर्माण, भंडारण और बिक्री को रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर औचक निरीक्षण हो और भारी जुर्माना लगाया जाए।अवैध रूप से पॉलीथीन की भारी आपूर्ति करने वाले बड़े सप्लायर्स पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।व्यापारियों और आम जनता की सहूलियत के लिए कपड़े व जूट के थैलों और दोना-पत्तल जैसे विकल्पों को आर्थिक रूप से सस्ता और सुलभ बनाया जाए। ज्ञापन को भेजने में वन्देमातरम् फाउण्डेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व चीफ वर्डेन डा. वी.बी. धुरिया, कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला, महासचिव बृजेश मिश्रा और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका रही। संस्था ने उम्मीद जताई है कि शासन स्तर से इस पर उचित संज्ञान लेकर धरातल पर कड़े निर्देश जारी किए जाएंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top