हाईवे के किनारे अज्ञात अधेड़ का शव मिला
लखीमपुर खीरी May 31, 2026 at 07:55 PM , 32धौरहरा खीरी।
धौरहरा क्षेत्र के एक गांव बाहर हाइवे किनारे कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लगभग 45 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद किया हालांकि मौके पर पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चमारन पुरवा (कलुवापुर) के पास पीलीभीत बस्ती हाइवे किनारे अज्ञात लगभग 45 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक किसी वाहन की ठोकर लगने से मौत हुई है। मौके पर पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।इस दौरान पुलिस ने बताया कि बरामद शव के संबंध में कोई जानकारी देना चाहता हो तो निम्न संपर्क नंबर 9454403777,9560684050 पर संपर्क करें।































Comments