*बारिश ने खोली विकास कार्यों की पोल, सड़कों पर बहा पानी*

लखीमपुर खीरी , 33

 *नालियों के गलत लेवल से जलभराव, रोडवेज बस स्टैंड पर दुकानें पानी में फंसी*  

(मनोज मिश्र)

*धौरहरा, लखीमपुर खीरी।* भीषण गर्मी के मौसम में तेज हवाओं के साथ हुई बरसात से आम लोगों और किसानों को राहत तो मिली, लेकिन इस बारिश ने धौरहरा कस्बे में अब तक हुए विकास कार्यों की पोल खोल दी। 
 नगर पंचायत क्षेत्र में नालियों का लेवल ऊपर-नीचे होने और जाम रहने के कारण बरसात का पानी सड़कों पर दौड़ता दिखाई दिया। जल निकासी ठप होने से मुख्य मार्गों पर जलभराव हो गया। नगर पंचायत में अस्थाई रोडवेज बस स्टैंड के पास चाय बेचने वालों की दुकानें जलभराव के बीच फंस गईं। इन दुकानों पर आने-जाने वाले यात्रियों और पुलिस कर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  
मजे की बात यह है कि जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में यही हाल होता है, लेकिन विकास के दावों की हकीकत पहली बारिश में ही सामने आ जाती है।

Related Articles

Comments

Back to Top