कालेज मे तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन
लखीमपुर खीरी May 31, 2026 at 06:22 PM , 19कृषक समाज इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओ ने पेंटिंग बनाकर आम जनमानस को किया जागरूक,
गोला गोकर्णनाथ खीरी,
कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत विश्व तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं ने पेंटिंग भाषण प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर तंबाकू निषेध के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक रवि प्रकाश वर्मा ने बताया कि तंबाकू का सेवन सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंचा सकता है। धूम्रपान का असर सिर्फ शरीर पर ही बुरा असर नहीं डालता, बल्कि इससे मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। धूम्रपान से शरीर में रिलीज होने वाले हार्मोन स्ट्रेस लेवल बढ़ाने का काम करते हैं।
नगर के समाजसेवी एवं प्रमुख हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ रवींद्रनाथ ने बताया डब्ल्यूएचओ का कहना है कि हर साल 8 मिलियन से भी ज्यादा लोगों की मौत तंबाकू के सेवन से होती है। तंबाकू के इस्तेमाल से हृदय रोग, कैंसर, फेफड़ों की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।धूम्रपान से आपकी रक्त वाहिकाएँ संकरी हो जाती हैं, जिससे आपके हृदय के लिए रक्त पंप करनाये मुश्किल हो जाता है। इससे दिल का दौरा , स्ट्रोक और उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ जाता है। इस दिन को विश्व स्तर पर मनाने का उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन के खतरों के बारे में बताना और उसे रोकने के उपायों के बारे में जागरूक करना चुनौती से कम नहीं l कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिल कुमार ओम प्रकाश संजय राज रामकिशोर उपस्थित रहे,































Comments