प्राथमिक विद्यालय में डेढ़ वर्ष से शोपीस बना आरओ, बच्चों को नहीं मिला पीने को ठंडा पानी

लखीमपुर खीरी , 24

मितौली-खीरी।विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत ढकिया कुस्तौल के मजरा जलालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में समाज कल्याण विभाग द्वारा लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व आरओ प्लांट लगवाया गया था, विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल सका। आरोप है कि आरओ लगाकर केवल औपचारिकता पूरी कर दी गई, जबकि बच्चों को पीने के लिए ठंडा एवं शुद्ध पानी उपलब्ध नहीं हो पाया ।ग्रामीणों के अनुसार मामले को लेकर समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान तो लिया, लेकिन स्थायी समाधान कराने के बजाय आरओ को सीधे नलकूप/बोरिंग से जोड़ दिया गया और पानी बाहर को फैलने लगाहैरानी की बात यह है कि जिस व्यवस्था से बच्चों को पानी उपलब्ध होना चाहिए, उसी से आसपास के खेतों में फसलों की सिंचाई किए जाने की चर्चा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से विद्यालय में आरओ को सुचारु रूप से संचालित कर बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top