*राजकीय महाविद्यालय पलिया में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश शुरू*

लखीमपुर खीरी , 20

*1 जून से 25 जून तक वेबसाइट पर करें ऑनलाइन आवेदन*  

*पलिया कलां, लखीमपुर खीरी।* नवीन सत्र 2026-27 में स्नातक कक्षाओं बीए और बीकॉम के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए राजकीय महाविद्यालय पलिया कलां की वेबसाइट 1 जून 2026 से 25 जून 2026 तक खोली जा रही है।  

*ऑनलाइन होगा आवेदन:* प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय पलिया कलां खीरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित अवधि में महाविद्यालय की वेबसाइट https://www.gdcpalia.com/ पर अपना प्रवेश आवेदन ऑनलाइन करा लें।  

*काउंसिलिंग में लाने होंगे दस्तावेज:* समस्त प्रवेशार्थियों को प्रवेश काउंसिलिंग के समय आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ सभी जरूरी अभिलेखों की मूलप्रति एवं छायाप्रति महाविद्यालय में प्रवेश समिति के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी।  

प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं से अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

Related Articles

Comments

Back to Top