*लखीमपुर: कोचिंग जा रहे बच्चों को पीटा, बचाने गई गर्भवती महिला समेत 3 से मारपीट।*

लखीमपुर खीरी , 54

*इंदिरा नगर हाथीपुर उत्तरी निवासी ने कोतवाली में दी तहरीर, बोला- आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के*  

*लखीमपुर खीरी।* सदर कोतवाली क्षेत्र में महिला दबंगों की गुंडई का मामला सामने आया है। कोचिंग जा रहे 8 से 10 साल के बच्चों को रास्ते में रोककर नाली में धकेलकर पीटा गया। बच्चों को बचाने पहुंची मां व दो माह की गर्भवती पत्नी के साथ भी ईंट-रॉड से मारपीट कर सोने का लाकेट भी छीन लिया। पीड़ित बलराम रस्तोगी ने कोतवाल को तहरीर देकर FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।  

*तहरीर में लगाया ये आरोप:* बलराम रस्तोगी पुत्र राम औतार रस्तोगी निवासी इंदिरा नगर हाथीपुर उत्तरी, लखीमपुर खीरी ने 27.05.2026 को दी तहरीर में बताया कि आज सुबह उसके बच्चे कोचिंग जा रहे थे। तभी रिंकी रस्तोगी पत्नी सूरज रस्तोगी, रानी रस्तोगी पत्नी स्व. रामपाल, रोशनी उर्फ़ नेहा पत्नी रामसेवक व रामसेवक पुत्र स्व. रामपाल ने बच्चों को घेरकर नाली में धकेलकर मारा।  

*मां-गर्भवती पत्नी को भी पीटा:* जब पीड़ित की मां गुड़िया व पत्नी रानी रस्तोगी बच्चों को बचाने गईं तो आरोपियों ने उन्हें भी ईंट व लोहे की रॉड से पीटा। चीख पुकार सुनकर पीड़ित बलराम के पहुंचने पर उसे भी दौड़ा कर मारा गया। आरोप है कि पीड़ित के गले से 2 ग्राम का सोने का लॉकेट आरोपी रामसेवक ने छीन लिया।  

*पेट पर लात मारी, लहूलुहान किया:* तहरीर के अनुसार आरोपियों ने पीड़ित की मां व दो माह की गर्भवती पत्नी के पेट पर बैठकर थप्पड़ व ईंट से मारा। लात-घूंसे भी मारे, जिससे दोनों लहूलुहान हो गईं। गर्भवती पत्नी के पेट पर लात मारने से काफी चोट आई है।आरोपियों ने परिवार के बच्चों पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित ने मोबाइल नंबर 9415804188 भी दर्ज कराया है। बता दें की पीड़ित के बच्चे जिस कोचिंग में पढ़ते हैं उसी में आरोपियों के बच्चे भी पढ़ते हैं। जहाँ खेल खेल में बच्चों में लड़ाई हुई थी जिसको लेकर पीड़ित ने अपने बच्चों को समझा बुझाकार डांटा था के आपस में लड़ाई मत करना। लेकिन आरोपी महिलाएं दबंग प्रवत्ति के होने के कारण बच्चों को मारा और बचाने आये परिजनों को भी लहूलुहान कर दिया और पीड़ित का लाकेट झपट्टा मारकर गले से खींचकर रामसेवक ने जेब में रख लिया।

 मिश्राना पुलिस चौकी ने दोनों तरफ से तहरीर आने के कारण और दोनों पक्षो में चोटे लगने से कारण आपस में समझौता करा दिया है लेकिन पीड़ित को उसका लाकेट खबर लिखें जाने तक वापस नहीं किया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top