भाजपा कैम्प कार्यालय पर विशाल भंडारे का आयोजन, तीन वर्ष में मिला अपार स्नेह, प्रेम एवं सहयोग,
लखीमपुर खीरी May 27, 2026 at 07:13 PM , 52नगर की देवतुल्य जनता का आभार , विजय शुक्ला रिंकू
गोला गोकर्णनाथ खीरी, नगर पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष पद पर सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू द्वारा कैम्प कार्यालय/गौशाला परिसर में सुंदरकांड पाठ एवं भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित हजारों श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों की सहभागिता रही।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
“नगर की देवतुल्य जनता ने पिछले तीन वर्षों में जो अपार स्नेह, प्रेम, विश्वास एवं सहयोग दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी के आशीर्वाद से निरंतर जनसेवा करने का अवसर मिला है। मेरा प्रयास हमेशा नगर के विकास, स्वच्छता, सुंदरीकरण एवं जनता की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का रहा है और आगे भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य करता रहूँगा।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री भाजपा मनोज वर्मा, अनुराग मिश्रा ,सुर्जन लाल वर्मा, विश्वनाथ सिंह, ठाकुर प्रसाद गंगवार, अशोक अवस्थी, नीरज सिंह चौहान, राम गुलाम पाण्डेय, राजन साहनी, धीरज बाजपेई, अशोक सक्सेना, अनुज खरे, संजय तिवारी, संजय शुक्ला, विजय बाजपेयी, सरिता गौड़, सीमा वर्मा सहित हजारों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments