लखीमपुर खीरी में बकरीद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पूरा जिला 7 जोन और 27 सेक्टर में बंटा

लखीमपुर खीरी , 49

लखीमपुर खीरी:बकरीद के त्योहार को शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पूरे जिले को 7 जोन और 27 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। कानून-व्यवस्था पर पैनी नजर रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में पीएसी बल तैनात किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी कमान

सुरक्षा की निगरानी के लिए जिले को दो सुपर जोन में बांटा गया है पूर्वी सुपर जोन की जिम्मेदारी एएसपी पवन कुमार गौतम संभाल रहे हैं।पश्चिमी सुपर जोन की कमान एएसपी अमित कुमार राय को सौंपी गई है।ड्रोन और क्यूआरटी से होगी निगरानीपल-पल की गतिविधि पर नजर रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है:105 पोस्टर पार्टियां गठित की गई हैं जो कानून व्यवस्था बनाए रखेंगी।28 मई की सुबह 3 बजे से ये पोस्टर पार्टियां सड़कों पर गश्त शुरू कर देंगी।7 क्विक रिस्पॉन्स टीमें (QRT) किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।2 ड्रोन सर्विलांस पार्टियां आसमान से संवेदनशील इलाकों की निगरानी करेंगी।2 रिजर्व पार्टियां भी आपात बैकअप के तौर पर तैनात रखी गई हैं।प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण रोकएसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं,सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में कुर्बानी स्थलों का पहले से निरीक्षण करें।किसी भी हाल में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न होने पाए।गश्त कर रही टीमें लगातार उच्चाधिकारियों को पल-पल की रिपोर्ट भेजती रहेंगी।पुलिस प्रशासन ने सभी जिलावासियों से त्योहार को पारंपरिक गरिमा, आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की है।
बकरीद पर्व को सकुशल बनाने हेतु सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च,कस्बा खीरी में बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कस्बा खीरी में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया,पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के नेतृत्व में सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार तिवारी , थाना प्रभारी निराला तिवारी , सहित भारी संख्या में पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गस्त किया,गस्त के दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर आपसी भाईचारा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

Related Articles

Comments

Back to Top