नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, लखनऊ एवं केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (Central Council for Research in Homoeopathy - CCRH), नई दिल्ली के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) संपन्न
लखनऊ May 27, 2026 at 07:52 PM , 1लखनऊ: 27 मई, 2026
आज आयुष भवन जनकपुरी नई दिल्ली में नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, लखनऊ के प्राचार्य प्रोफेसर विजय पुस्कर एवं केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (Central Council for Research in Homoeopathy - CCRH), नई दिल्ली के डॉयरेक्टर जनरल सीसीआरएच के डॉ. सुभाष कौशिक की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) संपन्न किया गया। इस समझौते के अंतर्गत अब नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज द्वारा विभिन्न बीमारियों एवं स्वास्थ्य समस्याओं पर वैज्ञानिक एवं प्रभावी होम्योपैथिक अनुसंधान कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा। यह पहल चिकित्सा शिक्षा, शोध एवं रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
यह जानकारी राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय गोमतीनगर लखनऊ के प्राचार्य, डॉ. विजय पुस्कर ने देते हुए बताया कि इस एमओयू के माध्यम से अब नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, लखनऊ द्वारा विभिन्न बीमारियों एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर वैज्ञानिक एवं प्रभावी होम्योपैथिक अनुसंधान कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। यह पहल चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस समझौते के अंतर्गत अब नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज द्वारा विभिन्न बीमारियों एवं स्वास्थ्य समस्याओं पर वैज्ञानिक एवं प्रभावी होम्योपैथिक कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
प्राचार्य ने बताया कि आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’, प्रमुख सचिव आयुष श्री रंजन कुमार, विशेष सचिव आयुष श्री गर्ब्याल, महानिदेशक आयुष चैत्रा वी., निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, महानिदेशक केन्द्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद डॉ. सुभाष कौशिक के मार्गदर्शन में यह एमओयू सम्पन्न हुआ।































Comments