आयुष आपके द्वार के तहत जडौरा की सरकारी राशन की दुकान पर लगाया गया कैप,

लखीमपुर खीरी , 87

कैंप पर आये हुये मरीजो को गर्मी से बचने के लिये उपाय भी बताये गये
गोला गोकर्णनाथ खीरी,
दिनांक 26 मार्च 2026 को आयुष आपके द्वार के तहत गांव जाडौरा की राशन कोटे की दुकान पर शिविर का आयोजन किया गया,
शिविर में 46 मरीजो की जांच के पश्चात उनको दवाइंया प्रदान की गई, जवकि काउंटर नंबर वन पर 35 मरीज देखे गए व काउंटर नंबर 2 पर 11 वृद्ध रोगियों का उपचार किया गया, शिविर में  सभी रोगियों का निशुल्क उपचार किया गया, गांव में राशन डीलर  विकास मिश्रा एवं ग्राम प्रधान  श्रीमती संध्या मिश्रा का भरपूर सहयोग रहा, शिविर में सभी डॉक्टर हरिशंकर वर्मा द्वारा रोगियों को ग्रीष्म ऋतु में लघु सुपाच्य भोजन ग्रहण करने की सलाह दी गई, और जौ के सत्तू का शरबत पीने, मौसमी फलों का  इस्तेमाल करें, पानी ज्यादा पिए सुबह शाम ही बाहर निकलने की सलाह दी गई, इस अवसर पर फार्मासिस्ट अनंग पाल सिह व दर्जनो की संख्या मे मरीज व ग्रामीण मौजूद रहे,

Related Articles

Comments

Back to Top