विशाल पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ

लखीमपुर खीरी , 61

लखीमपुर खीरी। विशाल पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा श्री वेदमाता गायत्री प्रज्ञा पीठ ग्राम रौली, रामापुर शारदा नगर रोड के निकट दिनांक 28-5-2026 से 1-6-2026 तक होने जा रहा है। उक्त महायज्ञ की जानकारी देते हुए श्री वेदमाता गायत्री प्रचार समिति के संस्थापक अध्यक्ष, यज्ञाचार्य पं राजेश दीक्षित ने बताया कि महायज्ञ गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक परम पूज्य गुरु पं श्री राम शर्मा आचार्य एवं परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में विश्व शांति हेतु मानव में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग के अवतरण हेतु विगत कई वर्षो से आयोजन होता आ रहा है। महायज्ञ का शुभारंभ विशाल भब्य कलश शोभायात्रा निकालने के साथ होगा। दूसरे दिन 29मई को देव पूजन के साथ पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ प्रातः सात बजे से होगा। दोपहर एवं सायं श्रीमद् प्रज्ञा पुराण की पावन कथा सुनाई जाएगी। महायज्ञ में सभी संस्कार कराए जाएंगे तथा यज्ञ में आने वाले सभी परिजनों के भोजन एवं आवास की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top