भारतीय योग संस्थान के सात क्षेत्रीय प्रधानों का चयन संपन्न
लखीमपुर खीरी May 26, 2026 at 02:15 PM , 35 लखीमपुर-खीरी, 26 मई भारतीय योग संस्थान लखीमपुर खीरी सामान्य जिले में आने वाले सात क्षेत्रीय प्रधानों का निर्वाचन/चयन प्रक्रिया बहुत ही शांत वातावरण में भव्यता के साथ पॉच वर्षों हेतु निर्विरोध सम्पन्न हो गया।
शशिकांत श्रीवास्तव, राम बहादुर मित्रा, कमल किशोर बरनवाल, अनिल कुमार वर्मा, अरविंद कुमार वर्मा, राम टहल वर्मा, प्रेमपाल वर्मा को क्षेत्रीय प्रधान पद हेतु निर्वाचन अधिकारियों द्वारा चयन प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए चयनित घोषित किया गया। सभी क्षेत्रों में अलग-अलग चुनाव अधिकारी नामित किये गये, सभी ने पारदर्शिता अपनाते हुए निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई।
आज मिदनिया गढ़ी क्षेत्र के चुनाव स्थल श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला गढ़ी रोड में संबंधित तीन योग केंद्रों, गढ़ी मंदिर, श्री वीर बाबा मंदिर सैधरी व धर्मशाला केंद्र के सभी साधक साधिकाओं सहित केंद्र प्रमुख, उप केन्द्र प्रमुख तथा प्रांतीय प्रधान नरेश चंद्र वर्मा जिला स्तरीय अधिकारियों में जिला प्रधान रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट, संरक्षक सेवक सिंह अजमानी, जिला मंत्री शिवराम वर्मा, जिला संगठन मंत्री अशोक कुमार तोलानी व चुनाव अधिकारी राम बहादुर मित्रा सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश पूर्वी एवं वरिष्ठ योग प्रशिक्षक डाक्टर दयानंद शुक्ला की गरिमामई उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ। चयनित क्षेत्रीय प्रधान शशिकांत श्रीवास्तव को सभी ने फूलमाला पहना कर करतल ध्वनि से बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।
क्षेत्रीय प्रधान ने राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट को क्षेत्रीय मंत्री पद का दायित्व सौंपते हुए उनके नाम की घोषणा की।
उपस्थिति जनसमुदाय ने दोनों चयनित पदाधिकारियों को बधाइयां व शुभकामनाएं अर्पित की।
चयनित क्षेत्रीय प्रधान ने अपने पद का दायित्व भली-भांति निर्वहन करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम को सेवक सिंह अजमानी ने संबोधित करते हुए योग विषय की महत्ता पर विचार प्रकट किए और अपने कुछ अनुभव सांझा किए।
इस अवसर पर जिला प्रधान रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट ने गढ़ी क्षेत्र के सभी केंद्रों की कार्यप्रणाली को दृष्टिगत रखते हुए प्रशंशा की और गढ़ी क्षेत्र को आदर्श योग क्षेत्र घोषित किया। साथ ही सभी साधक साधिकाओं पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन कर धन्यवाद आभार ज्ञापित किया।
शिवराम वर्मा जिला मंत्री ने योगाभ्यास सहित शांति पाठ संपन्न कराया। पश्चात सभी को फ्रूट चाट एवं मसाला छांछ प्रसाद रूप में वितरित किया गया।































Comments