नाबालिग किशोरी नदी में डूबी तलाश जारी।

लखीमपुर खीरी , 36

धौरहरा खीरी
खमरिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत लखपेड़ा निवासी 14 वर्षीय किशोरी कोमल शारदा नदी में डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय कोमल गांव की कुछ महिलाओं और बच्चों के साथ तरबूज लेने ग्राम पंचायत सेतुही मजरा परेवा गई थी। इसी दौरान वह अन्य बच्चों के साथ नहाने के दौरान नदी के गहरे पानी में चली गई और डूब गई।
साथ गए लोगों द्वारा घटना की सूचना गांव निवासी विश्राम निषाद को दी गई,जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों को जानकारी मिली। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और नदी में किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई।
घटना की सूचना डायल 112,थाना खमरिया तथा थाना तंबौर पुलिस को दी गई। सूचना पर खमरिया थाना अध्यक्ष निर्मल तिवारी पुलिस बल के साथ सबसे पहले मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सर्च अभियान शुरू कराया।
चूंकि घटना स्थल सीतापुर जनपद के थाना तंबौर क्षेत्र में आता है,इसलिए वहां की पुलिस को भी सूचना दी गई। दोनों थानों की पुलिस संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।
थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी ने बताया भले ही घटना स्थल उनके थाना क्षेत्र से बाहर है,लेकिन किशोरी उनके थाना क्षेत्र की निवासी है,इसलिए वह मौके पर पहुंचे और हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया शव अभी तक बरामद नहीं पाया है।
पुलिस व ग्रामीणों की संयुक्त टीम द्वारा लगातार नदी में तलाश की जा रही है,लेकिन समाचार लिखे जाने तक किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका था।
इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।बताया जा रहा है कि परिवार पहले ही एक बेटी की बीमारी से मौत का दर्द झेल चुका है, ऐसे में यह घटना परिवार पर एक और बड़ा दुःख बनकर टूटी पड़ी जिससे परिजनों का रो रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Comments

Back to Top