शराब के नशे में खूनी खेल पिता ने बेटे को बांके से काटा, फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

लखीमपुर खीरी , 49

लखीमपुर-खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शराब को लेकर हुए विवाद में एक पिता ने अपने ही बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया

पुलिस के मुताबिक करीब 55 वर्षीय दयाराम और उसका 30 वर्षीय बेटा मुनीस पासी दोनों शराब के नशे में थे। बताया जा रहा है कि मुनीस को शराब पीने की लत थी, जिसको लेकर घर में आए दिन विवाद होता रहता था। रविवार सुबह करीब 7 बजे दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान पहले बेटे मुनीस ने पिता पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे दयाराम घायल होकर गिर पड़ा। गुस्से में तमतमाए पिता ने पास में रखा बांका उठाकर बेटे पर हमला कर दिया। इसके बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने मुनीस का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई
हत्या करने के बाद आरोपी पिता ने शव को घर में भूसे के अंदर छिपा दिया ताकि किसी को घटना की भनक न लगे लेकिन घर में अचानक सन्नाटा और गतिविधियां बंद होने पर ग्रामीणों को शक हुआ। मृतक की बुआ रूपरानी ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही भीरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भूसे से शव बरामद कर लिया और हत्या में इस्तेमाल किया गया बांका भी कब्जे में ले लिया। आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

भीरा थाना अध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया कि दोनों पक्ष शराब के नशे में थे प्रारंभिक जांच में विवाद के बाद हत्या की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Comments

Back to Top