*धौरहरा: बकरीद को लेकर कोतवाली में शांति कमेटी की बैठक, खुले में कुर्बानी पर रोक*

लखीमपुर खीरी , 32

*कोतवाल बोले- शासन के निर्देश पर शांतिपूर्वक मनाएं त्योहार, लहबड़ी गांव को दी नसीहत*  

*धौरहरा, खीरी।* कोतवाली परिसर में रविवार को कोतवाल की देखरेख में बकरीद त्योहार को लेकर शांति कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में दोनों समुदायों के गणमान्य लोग व पत्रकार बंधु मौजूद रहे।  

*नमाज मस्जिद-ईदगाह में ही होगी:* कोतवाल ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नमाज मस्जिद व ईदगाहों में ही होगी। जानवरों की कुर्बानी खुले स्थान पर नहीं होगी। शासन के निर्देशों के तहत शांति से त्योहार मनाएं।  

*लहबड़ी गांव को लेकर दी नसीहत:* इस दौरान धौरहरा कस्बे का उदाहरण देते हुए सीख लेने की नसीहत दी गई। क्षेत्र के बदनाम गांव लहबड़ी को लेकर कहा कि कई तरह की बदनामी के चलते खुले में कुर्बानी किसी भी दशा में नहीं होगी।  

*ये रहे मौजूद:* बैठक में चेयरमैन नफीस खान, पूर्व चेयरमैन राजीव जायसवाल, सिसैया पूर्व प्रधान, महराजनगर, केशवापुर, लहबड़ी, लखीपुर, जुगुनूपुर आदि ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ भगवती प्रसाद शुक्ल सहित दोनों धर्मों के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top